प्रधानमंत्री ने सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए उनकी सेवाओं को स्‍मरण करते हुए कहा कि सर छोटू राम जी ने न केवल किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कि‍या, बल्कि वह समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज बन गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव अविस्‍मरणीय रहेगा।

 

***

Comments