मिशन प्रेरणा को गति देने हेतु बी0आर0सी0 इटवा पर हुई बैठक

 सिद्धार्थ नगर इटवा
इटवा बी0आर0सी0 पर मिशन प्रेरणा को गति देने हेतु शिक्षक समिति संघ की बैठक की गई । साथ-साथ यह भी सुनिश्चित की गई कि सभी शिक्षक प्रेरणा ऐप डाउनलोड कर ले।
प्रत्येक माह की मासिक बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी इटवा ने निर्देशित किया कि शिक्षकों का मूल दायित्व अपने विद्यालय को आदर्श बनाना है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संकुल प्रभारी की मासिक बैठक में बताया कि जिन शिक्षकों को मोबाइल ऐप चलाने में समस्या आ रही है। उनका सहयोग करना है। सेट-2 का रिजल्ट बच्चों को जनप्रतिनिधि अथवा उच्च अधिकारी की उपस्थिति में बांटा जाएगा । एवं विद्यालय का माहौल शैक्षणिक तैयार करना है। विद्यालयों में ध्यान आकर्षित शिक्षण संग्रहालय आधारशिला का अध्ययन करना है। इन तीनों शेड्यूल का विद्यालय के पठन-पाठन में लागू करना है । जिससे शिक्षक अभिभावकों के संपर्क में रह सके। 

इस दौरान बी0आर0सी0 पर शिक्षकों को प्रोत्साहित कर रहे डॉ कपिल तिवारी ने भी मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।

अपवा संवाददाता- नसीम अहमद
          ब्यूरो चीफ- प्रमोद भट्ट

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय