कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर/थाना बीटा-2 पुलिस कार्यवाही में 25,000 रु0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

 दिनांक 05.11.2020 की सांय थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान डाढा गोल चक्कर से गौर अतुल्यम की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अपराधी आकिल घायल हो गया, जिसेे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल बरामद हुयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानो में लूट, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, गैगेस्टर एक्ट के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना दनकौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 637/2019 धारा 2/3 गैगेंस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु गौतमबुद्धनगर से 25,000 रु0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना बीटा-2 पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-आकिल निवासी ग्राम बिलासपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी
1-01 तमंचा .315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस।
2-घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय