जनपद मेरठ/थाना कंकरखेडा पुलिस कार्यवाही में 25,000 रु0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 04.11.2020 की रात्रि थाना कंकरखेडा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ग्राम लाला मोहम्मदपुऱ से हाई-वे की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार बदमाशो को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अपराधी इमरान घायल हो गया, जिसेे गिरफ्तार किया गया। मौके से अन्य बदमाश फरार हो गये, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस, व 01 मोटर साइकिल बरामद हुयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
Comments