केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के मजल्ता इलाके में किसानों और ग्रामीण प्रतिनिधियों से बातचीत की
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे भोलेभाले किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे झूठे प्रचार के विपरीत नए कानून के अनुसार, किसान किसी भी समय अनुबंध को खत्म कर सकता है और वह बिना कोई जुर्माना भरे कभी भी अनुबंध समझौते से पीछे हट सकता है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजल्ता क्षेत्र के किसानों और गांव के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि अनुबंध समझौते से किसानों को निर्धारित मूल्य प्राप्त करने की गारंटी मिलेगी। इसके अलावा, नया कानून किसानों की भूमि की बिक्री, पट्टे या बंधक पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाता है। इसलिए कांग्रेस नेताओं के इस आरोप में कोई दम नहीं है कि बड़ी कंपनियां अनुबंध के नाम पर किसानों का शोषण करेंगी।
Comments