अफवाह पर ध्यान मत दीजिए शारदीय नवरात्र मेला को संपन्न कराने में प्रशासन की मदद करें
17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र मेला प्रारंभ होने वाला है! जिला प्रशासन ने तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है! न्यूज़ चैनलों पर यूपी सरकार का बयान आया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मेला संपन्न कराया जाएगा! पिछले महीना प्रशासनिक भवन विंध्याचल में जिला प्रशासन के सभी विभागों की जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी , सभी विभागों को निर्देशित किया गया था कि 10 अक्टूबर तक मेला संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया जाए, 9 अक्टूबर शुक्रवार को प्रशासनिक भवन विंध्याचल में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है, प्रशासनिक अमला विंध्याचल की गलियों और गंगा घाटों का निरीक्षण भी किया! बिजली विभाग और अन्य विभाग मेला तैयारी के लिए लगे हैं! पता नहीं की किस समाचार पत्र में बेबुनियाद खबर प्रकाशित की गई है कि मेला नहीं होगा! जबकि मेला तैयारी में जिला प्रशासन लगा हुआ है! विंध्याचल का सर्व समाज शासन प्रशासन के साथ सहयोग के लिए खड़ा है! जिस तरीके से प्रशासन मेला संपन्न कराएगा हर स्थिति में जिला प्रशासन के साथ विंध्याचल का सर्व समाज है! दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हर अफवाह को खारिज करते हुए तीर्थ पुरोहित समाज समस्त दुकानदार और सर्व समाज के लोग देश के कोने कोने से आने वाले देवी भक्तों के स्वागत के लिए तैयार रहना चाहिए! देश के हर जगह आने जाने की छूट है गाड़ी मोटर सभी चल रहे हैं! विचार करिए कि मेला क्यों नहीं होगा! अफवाहों पर कदाचित ध्यान मत दीजिए! पंपलेट रूपी समाचार पत्रों पर और भी ध्यान मत दीजिए!( प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के चित्र उपरोक्त शारदीय नवरात्र मेला)_* _
अनूप कुमार सोनी
विन्ध्याचल mirzapur
Comments