केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में जिला ऊधमपुर, तहसील रामनगर में बसंतगढ़ और चौकी ब्लॉक के किसानों, सरपंचों और बीडीसी अध्यक्षों के साथ नए कृषि कानूनों पर बातचीत की
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे निहित स्वार्थी तत्वों को कृषि समुदाय का दुश्मन और किसानों के शोषकों का समर्थक करार देते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाए गए कृषि सुधारों से किसानों को फसल लागत का चयन करने और किसानों को पहले से अधिक खरीदारों तक पहुंच बनाने तथा अपनी उपज बेचने के लिए कीमत तय करने में लचीलापन और आजादी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों की उपज की बिक्री के लिए पहले से स्थापित एमएसपी प्रणाली भी जारी रहेगी।
गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर किसानों और जन प्रतिनिधियों के साथ अपनी पहुंच बढ़ाने के कार्यक्रमों को जारी रखते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह आज जम्मू-कश्मीर के जिला उधमपुर में तहसील रामनगर के बसंतगढ़ और चौकी ब्लॉकों में किसानों, गांव के प्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।
Comments