मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में जनपद मैनपुरी निवासी सेना के शहीद जवान श्री बीरेन्द्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में, जनपद मैनपुरी निवासी सेना के शहीद जवान श्री बीरेन्द्र सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री बीरेन्द्र सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री बीरेन्द्र सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय