Posts

बीती बाते

राष्ट्रहित व्यापार मंडल: बुलंदशहर में प्रदेश अध्यक्ष का "तूफानी दौरा"

Image
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राष्ट्रहित व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य आकर्षण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह उर्फ सुनील पंडित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुनील पंडित जी के इस दौरे को व्यापारियों के बीच नई ऊर्जा भरने वाला एक "तूफानी दौरा" माना जा रहा है। बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई: प्रमुख बिंदु और चर्चा के विषय व्यापारी एकता का आह्वान: सुनील पंडित जी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए एकजुट रहने की अपील की ताकि शासन-प्रशासन के सामने अपनी समस्याओं को मजबूती से रखा जा सके। स्थानीय समस्याएं: बुलंदशहर के स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा, पार्किंग और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा। संगठन का विस्तार: बैठक में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया गया। भविष्य की रणनीति: व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आगामी समय में किए जाने वाले आंदोलनों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का सार यह बैठक न...

बाराबंकी की होनहार बेटी का कमाल: 90.2% अंकों के साथ वैष्णवी बाजपेयी ने यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में लहराया परचम..

Image
बाराबंकी | यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम (23 अप्रैल को घोषित) सामने आते ही बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थित 'श्री साईं इण्टर कॉलेज' में जश्न का माहौल है। विद्यालय की होनहार छात्रा वैष्णवी बाजपेयी ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वैष्णवी ने न सिर्फ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, बल्कि अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति रही है गहरी लगन हैदरगढ़ तहसील के सिद्धौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बीबीपुर की रहने वाली वैष्णवी बचपन से ही एक मेधावी और अध्ययनशील छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे सालों की कड़ी मेहनत और अटूट लगन छिपी है। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव और पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। अपनी इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए वैष्णवी ने बताया कि उनकी सफलता का मुख्य राज 'नियमित पढ़ाई', 'समय का सही प्रबंधन' और 'शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन' है। वैष्णवी हमेशा से ही एक कर्तव्यनिष्ठ और उच्च संस्कारों...

सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रहित व्यापार मंडल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई

Image
लखनऊ 18/4/2026 श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रहित व्यापार मंडल की अध्यक्षता में लक्ष्मी कृष्णा बैंक्वेट मुलायम नगर इंदिरा नगर लखनऊ में बैठक संपन्न हुई, बैठक में व्यापारियों के हित में कई कल्याणकारी मुद्दों पर विचार किया गया एवं राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी की घोषणा की गई सर्वजीत सिंह ने अपनी कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम नरेश भारती, रजनीकांत मिश्रा, श्रवण तिवारी, महासचिव संगठन श्री मनोज सिंह सूर्यवंशी, महासचिव श्री गोपाल द्विवेदी, हरदीप सिंह, कमलेश्वर त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी आर. सी शर्मा निरंकारी, राष्ट्रीय सचिव विपिन सिरोही, अनिल सिंह, रौशन सिंह बनाए गए, संगठन की बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया की उत्तर प्रदेश को मजबूत करने के लिए जल्दी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का गठन किया जाएगा जिसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के मीडिया के सामने होगा, बैठक में ही लक्ष्मी कृष्णा बैंक्वेट के मालिक ज्ञानू चतुर्वेदी को मध्य जोन का संयोजक बनाया गया, बैठक ...

नामांकन के पांचवें दिन 7 नामांकन भरे गए जितेंद्र कुमार सिंह यादव और अमन अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र भरा..

Image
लखनऊ 20 मार्च। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने एनेक्सी मीडिया सेंटर लखनऊ में प्रस्तावित 25 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन के पांचवें दिन 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। संयोजक प्रभात त्रिपाठी और चुनाव आयोग मैं शामिल उमेश चंद्र मिश्रा अजीत सिंह सर्बजीत सिंह (सूर्यवंशी) रविशंकर उपाध्याय त्रिनाथ शर्मा और उमाकांत वाजपेई की मौजूदगी में आज नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल करने वालों में उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार सिंह यादव और अमन अग्रवाल ने भी उपाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए उषा सिंह. खालिद सिद्दीकी. सियाराम यादव.अनिल तिवारी और धनंजय सिंह ने अपने नामांकन पत्र भरे। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 23 तारीख को सोमवार 4:00 बजे तक की जाएगी। उसके बाद अंतिम मतदाता सूची और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 25 मार्च को सुबह 11:00 बजे से देर शाम तक जारी रहेगा और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे।

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) लखनऊ का पहला निर्वाचन (चुनाव) 25 माच॔ 2026 को..

Image
लखनऊ। पत्रकारो की समस्या के लिए गठित अधिकृत उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) लखनऊ के पहले चुनाव की घोषणा विधिवत कर दी गई है।  समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने आज एनेक्सी मिडिया सेन्टर लखनऊ मै राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकारो की मौजूदगी मे चुनाव कार्यक्रम और 5 सदस्यीय चुनाव कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि पुनर्गठित समिति का पहला चुनाव 25 माच॔ 2026 दिन बुधवार को कराया जायेगा। 16 माच॔ से 20 माच॔ तक नामांकन पत्र भरने का काम किया जायेगा।  नाम वापसी की तारीख 23 माच॔ है। नये सदस्य बनाए जाने का काम 15 माच॔ 2026 तक चालू रहेगा।  वोटर लिस्ट 15 माच॔ को देर शाम तक जारी कर दी जायेगी। 15 माच॔ के बाद किसी को सदस्य नही बनाया जाएगा। जो सदस्य अतिंम वोटर लिस्ट मे होगा वही मतदान कर सकेगा। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने 5 सदस्यीय चुनाव समिति का भी एलान कर दिया है।  चुनाव समिति मे वरिष्ठ पत्रकार  उमेश चन्द्र मिश्र शास्वत तिवारी अजीत सिंह  रविशंकर उपाध्याय  दिलीप सिंह (चैनल से ) शामिल है।  चुनाव कमेटी का सहयोग उमाकांत बाज...

पत्रकारिता की ताकत ही लोकतंत्र की असली आवाज़ है: आलोक कुमार त्रिपाठी

Image
राष्ट्रीय विस्तार की ओर लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मजबूत कदम पत्रकार सुरक्षा आयोग और पेंशन जैसे मुद्दों पर हुआ मंथन लखनऊ। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन राजधानी लखनऊ में गरिमामय वातावरण में किया गया। बैठक में पत्रकारों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, संगठन के विस्तार और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में  राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने अपने विचारों से पत्रकारों में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा का संचार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता अपने आप में एक कठिन, जोखिमभरा और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, लेकिन सत्य को सामने लाना ही पत्रकार का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिस दिन पत्रकार शांत हो जाएंगे, उस दिन समाज को यह पता ही नहीं चलेगा कि देश और समाज में क्या घट रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सत्ता की कमियों को उजागर करता है, इसलिए चौथे स्तंभ को कमजोर करने के प्रयास लगातार होते रहे हैं, लेकिन संगठन की एकजुटता ही इसका सबसे बड़ा जवाब है। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश ड...

पत्रकारिता की गरिमा और पहचान के लिए एकजुट हुई कलम की ताक़त..

Image
पत्रकारिता की गरिमा और पहचान के लिए एकजुट हुई कलम की ताक़त ड्रेस कोड अभियान बना पत्रकारों की एकता का प्रतीक विधान भवन के सामने दिखी चौथे स्तंभ की संगठित चेतना लखनऊ। पत्रकारिता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल के रूप में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रभात त्रिपाठी के आह्वान पर आज विधान भवन के सामने पत्रकारों की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का निजी अभियान नहीं, बल्कि पत्रकारिता की सामूहिक पहचान, गरिमा और एकता को पुनः स्थापित करने की दिशा में उठाया गया सशक्त कदम माना जा रहा है।    संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि ड्रेस कोड अभियान किसी विचारधारा को थोपने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह पत्रकारों के बीच अनुशासन, सम्मान और सामाजिक पहचान को मजबूत करने का एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सहमति और असहमति लोकतंत्र की आत्मा है, किंतु आपसी कटुता, कटाक्ष और व्यक्तिगत आक्षेप पत्रकारिता की साख को कमजोर करते हैं। यदि हम अपने चौथे स्तंभ क...

डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..

Image
लखनऊ, सामाजिक समरसता वंचित शोषितों के अधिकारों और राष्ट्रीय एकता को समर्पित संस्था डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय, प्रथम तल, फ्लैट नंबर 2, चंचल कॉम्प्लेक्स, बर्लिंगटन, लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गरिमामय आयोजन में मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के योगदान को याद किया।  स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संरक्षक, माननीय राम बहादुर (आई.ए.एस.) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष, भवन नाथ पासवान ने की। इस अवसर पर मंच के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्री आशा राम सरोज ने किया कार्यक्रम ने में इंजी. एस.पी. सिंह ने संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने और सदस्यता अभियान गांव गांव में चलाने की अपील किया एवं राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर ज़ोर कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय संरक्षक मान...

डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा 'महापरिनिर्वाण दिवस' पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि..

लखनऊ, भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसम्बर) के अवसर पर, डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भवन नाथ पासवान ने दिल्ली में बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 26, अलीपुर रोड मेमोरियल परिसर में नमन श्री भवन नाथ पासवान ने नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक 26, अलीपुर रोड, डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल परिसर पहुँचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह वह पवित्र स्थल है जहाँ बाबा साहेब ने अपने जीवन के अंतिम क्षण व्यतीत किए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा साहेब के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। श्री पासवान ने किया बाबा साहेब के आदर्शों का स्मरण इस अवसर पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा डॉ. अम्बेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वह एक विचारधारा थे। उन्होंने देश के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अथक प्रयास किए। आज जब हम बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तब हमें उनके 'शिक्षित बनो, संगठित ...

251 कुण्डीय महायज्ञ हेतु जेब्रा पार्क में गायत्री परिवार का भूमि पूजन सम्पन्न..भूमि पूजन में कई प्रशासनिक अधिकारी व विशिष्ट अतिथि हुए शामिल..

Image
बाराबंकी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आगामी 26 से 29 नवम्बर तक बाराबंकी में सम्पन्न होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतु रविवार को पल्हरी स्थित जेब्रा पार्क में भूमि पूजन कार्यक्रम शान्तिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली द्वारा सम्पन्न कराया गया,जिसमें कई जनपदों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्पूर्ण जेब्रा पार्क पीत परिधानों से बासन्तीमय हो गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ देव मंच पर स्थापित गुरू सत्ता के चित्रों पर पूजन अर्चन माल्यार्पण व कलश पूजन के साथ हुआ। मंच पर पूजन अर्चन जनपद के अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश शुक्ला, एस0डी0एम0 सदर आनन्द तिवारी, एम0एल0सी0अंगद कुमार सिंह (सपत्नीक) व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कलश पूजन से पूर्व शान्तिकुंज हरिद्वार से पधारे केन्द्रीय टोली नायक अन्र्तराष्ट्रीय कथा वाचक पं0श्याम बिहारी दुबे व उनकी टोली में आये गायक (श्यामजी), वादक मनीष साहू, सहायक पवन भारद्वाज व जे0पी0पाल द्वारा संगीतमय लहरी में गुरू वन्दना ’गुरू की छाया में शरण जा आ गया उसके जीवन में सुमंगल छा गया‘ प्रस्तुत क...

बिहार में एन डी ए की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है- पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि..।

Image
  लखनऊ। लोकसभा बिजनौर से निर्वाचित पूर्व सांसद शीश राम सिंह रवि ने बिहार प्रांत के चेनारी विधानसभा में डोर टू डोर मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान कहा कि विरासत और विकास के लिए, नौजवानों के रोजगार के लिए, अन्नदाता किसानों की खुशहाली के लिए,बहन बेटी की सुरक्षा के लिए बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। किसी भी विपक्षी दल की ताकत नहीं है जो रोक सके। पूर्व सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से ग्राम पंचायत नारायणा, पलौथी, डुमरी, ग्राम छोटी की चुनरी ,विकासखंड शिवसागर, खुरमाबाद, खुदरा,तिलहरी,मोलहर, चेनारी में एनडीए के प्रत्याशी विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम को भारी मतों से जिताने की अपील की है। पूर्व सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी को यह सीट दी है।एनडीए के सभी घटक दल एक साथ है, लाखों मतों से एनडीए प्रत्याशी चुनाव जीतेगा।  पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बिहार के चेनारी विधानसभा के रोहतास जिले में कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं।विधान सभा क्षेत्र में आने वाले दलित मतदाताओ...

सी ओ पी का कार्य पूरा ना होने से हजारों अधिवक्ता मतदान से हो जाएंगे वंचित--राकेश शरण मिश्र

Image
सी ओ पी का कार्य पूरा ना होने से हजारों अधिवक्ता मतदान से हो जाएंगे वंचित--राकेश शरण मिश्र *बार कौंसिल की कार्य प्रणाली पर प्रत्याशी राकेश शरण मिश्र ने उठाया प्रश्नचिन्ह* (बार कौंसिल चेयरमैन से जल्द से जल्द अधिकाधिक अधिवक्ताओं को सी ओ पी जारी करने हेतु की अपील) सोनभद्र।बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा समय से अधिवक्ताओं का सी ओ पी का काम पूरा ना करने के कारण मतदाता सूची में अधिकांश पात्र अधिवक्ताओं का नाम दर्ज होने से रह गया है जिसके कारण प्रदेश के कई हजार अधिवक्ता बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मत देने से वंचित रह जाएंगे।उक्त बाते बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी एवं संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने जारी प्रेस विज्ञाप्ति में कही है। श्री मिश्र ने बार कौंसिल की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पिछले एक साल से अधिक समय से प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा सी ओ पी जारी करने एवं नवीनीकरण करने का फार्म भरकर सी ओ पी की निर्धारित फीस के साथ बार कौंसिल में जमा किया है पर बार कौंसिल सदस्यो...

संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संयोजक बने सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी..

Image
 दिनांक 6 अक्टूबर को यू0पी0 प्रेस क्लब लखनऊ में संयुक्त व्यापार मण्डल के तत्वाधान में पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 राजकरन तिवारी जी रहे। तत्पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में उ0प्र0 के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए दिन रात लगकर इसको दूर करने व सरकार पर दबाव बनाकर समस्याओं को हल करने के लिए लगे।                साथ ही साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के व्यवसायियों की चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि ऑनलाइन शाॅपिंग आज की आवश्यकता है कि परन्तु करोडो दुकानदार इससे परेशान है उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुये कहा कि कुछ घरेलू आइटम का ऑनलाइन बिजनेस से बाहर कर दिया जाय जिससे छोटे व्यापारियों की जीविका चलती रहे।                श्री तिवारी ने देश में व्यापारी आयोग की मांगों को पुनः दोहराया साथ ही साथ जिस तरह से शिक्षक व बहुत से संगठनो...

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

Image
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का प्रथम स्थापना दिवस आज  लोक निर्माण विभाग, राजभवन के सामने स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया, वहीं मंजू माही की गणेश वंदना ने वातावरण को मंगलमय बना दिया। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पत्रकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। समारोह को स्वतंत्रता संग्राम के महान पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी और बाबूराव विष्णु पराड़कर की स्मृति को समर्पित किया गया, जिन्होंने अपनी कलम से अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा था। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की नब्ज पकड़ने वाले कलम के सिपाही हैं। सूचना विभाग पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में हर संभव सहयोग करेगा। वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे ने समिति की भावी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों की स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा। समिति के संयोजक प्र...

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का प्रथम स्थापना दिवस, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर जोर, दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि व सहयोग..

Image
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) आज अपना प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। यह आयोजन 19 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे से लोक निर्माण विभाग, राजभवन के सामने स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में होगा। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकार एक मंच पर जुटेंगे। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता कर बताया कि यह दिवस पत्रकारिता की परंपरा और मूल्यों को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और पत्रकार बाबूराव विष्णु पराड़कर जी की प्रेरणा से यह कदम उठाया गया है। प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि समिति लगातार पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचा रही है। मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार पत्रकारों की जायज मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो समिति संघर्ष का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर समिति के प्रशासनिक सलाहकार शे...