उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) लखनऊ का पहला निर्वाचन (चुनाव) 25 माच॔ 2026 को..

लखनऊ। पत्रकारो की समस्या के लिए गठित अधिकृत उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) लखनऊ के पहले चुनाव की घोषणा विधिवत कर दी गई है। 
समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने आज एनेक्सी मिडिया सेन्टर लखनऊ मै राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकारो की मौजूदगी मे चुनाव कार्यक्रम और 5 सदस्यीय चुनाव कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि पुनर्गठित समिति का पहला चुनाव 25 माच॔ 2026 दिन बुधवार को कराया जायेगा।
16 माच॔ से 20 माच॔ तक नामांकन पत्र भरने का काम किया जायेगा। 
नाम वापसी की तारीख 23 माच॔ है।
नये सदस्य बनाए जाने का काम 15 माच॔ 2026 तक चालू रहेगा। 
वोटर लिस्ट 15 माच॔ को देर शाम तक जारी कर दी जायेगी। 15 माच॔ के बाद किसी को सदस्य नही बनाया जाएगा। जो सदस्य अतिंम वोटर लिस्ट मे होगा वही मतदान कर सकेगा। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने 5 सदस्यीय चुनाव समिति का भी एलान कर दिया है। 
चुनाव समिति मे वरिष्ठ पत्रकार 
उमेश चन्द्र मिश्र
शास्वत तिवारी
अजीत सिंह 
रविशंकर उपाध्याय 
दिलीप सिंह (चैनल से ) शामिल है। 
चुनाव कमेटी का सहयोग उमाकांत बाजपेयी और त्रिनाथ शर्मा करेगें।
 चुनाव कमेटी 10 माच॔ से अपना कार्यभार एनेक्सी मे सम्हाल लेगी जो मतदान और परिणाम की घोषणा तक काम करेगी।
 चुनाव की घोषणा किसी भी समिति के लिए लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता होती है जिसका पूरा पालन (पुनर्गठित) समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने आज चुनाव की घोषणा करके कर दिया है। कार्यक्रम का पूरा ब्योरा भी जारी कर दिया गया है जो पत्र मे उपलब्ध किया गया है।
                   निर्वाचन मंडल 
अध्यक्ष (एक पद)
उपाध्यक्ष (तीन पद)
संयुक्त सचिव  (तीन पद)
महासचिव (एक पद)
कोषाध्यक्ष (एक पद)
सदस्य  (बारह पद)
निर्वाचन मंडल कुल (21पद)

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय