उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) लखनऊ का पहला निर्वाचन (चुनाव) 25 माच॔ 2026 को..
लखनऊ। पत्रकारो की समस्या के लिए गठित अधिकृत उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) लखनऊ के पहले चुनाव की घोषणा विधिवत कर दी गई है। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने आज एनेक्सी मिडिया सेन्टर लखनऊ मै राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकारो की मौजूदगी मे चुनाव कार्यक्रम और 5 सदस्यीय चुनाव कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि पुनर्गठित समिति का पहला चुनाव 25 माच॔ 2026 दिन बुधवार को कराया जायेगा। 16 माच॔ से 20 माच॔ तक नामांकन पत्र भरने का काम किया जायेगा। नाम वापसी की तारीख 23 माच॔ है। नये सदस्य बनाए जाने का काम 15 माच॔ 2026 तक चालू रहेगा। वोटर लिस्ट 15 माच॔ को देर शाम तक जारी कर दी जायेगी। 15 माच॔ के बाद किसी को सदस्य नही बनाया जाएगा। जो सदस्य अतिंम वोटर लिस्ट मे होगा वही मतदान कर सकेगा। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने 5 सदस्यीय चुनाव समिति का भी एलान कर दिया है। चुनाव समिति मे वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र मिश्र शास्वत तिवारी अजीत सिंह रविशंकर उपाध्याय दिलीप सिंह (चैनल से ) शामिल है। चुनाव कमेटी का सहयोग उमाकांत बाज...