घर में लगी भीषण आग से, हुआ लाखों का नुकसान I
थाना गोल्हौरा अर्न्तगत गाम पचांयत तेलियाडीह मे बुधवार की रात्रि 10:45 बजे के करीब छप्पर के मकान में आग लग जाने से भीषण तबाही का माहौल पैदा हो गया देखते ही देखते आसपास के पाँच घर जलकर राख हो गये । सबसे ज्यादा नुकसान शिवदास पुत्र मल्हार का हुआ उनके छप्पर के मकान आग लगने से उनका सब कुछ जल गया । जिसमें 1 हीरो होन्डा मोटरसाइकिल 6 साइकिल, २ अदद होंडा पंपिंग सेट , आठ कुंतल गेहूं, रामकेवल पुत्र जंगली की चार बकरियां , रामदास पुत्र जंगली की तीन बकरियां, रामप्रकाश पुत्र जंगली की दो बकरियां , मदन पुत्र जंगली की दो बकरियां आदि सभी के छप्पर में आग लगने से जलकर राख हो गया कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। मौके पर उप निरीक्षक रामानंद यादव उप निरीक्षक कौशल कुमार पांडे मय फोर्स के साथ पहुंचकर आग लगने के कारण पर छानबीन सुरु कर दी हैै I अनुमान लगाया जाता है कि यह घटना बिजली के सार्ट सर्किट की वजह से हुआ हैै । कारण जो भी हो किन्तु इन गरीब परिवार की काफी क्षति हुयी है ।
प्रमोद भट्ट
अपवा व्यूरोचीफ
सिद्धार्थ नगर
Comments