पुलिस की सतर्कता एवं सजगता से ही, कायम है सामाजिक दूरी ॥
विश्व समुदाय में तबाही मचाने वाली कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए माननीय प्रधान मंत्री जी के घोषणा लाक डाऊन पार्ट --2 क्रम में , माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश नुसार जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, श्री दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर श्री विजय ढुल के संयुक्त प्रयासों से जनपद सिद्धार्थनगर पूरी तरह सुरक्षित हैै और इसे सुरक्षित रखने का दायित्व पूरा कर रही है यहाँ की पुलिस प्रशासन, जो हर मोड़ पर सतर्क दिखाई पड़ रही हैं तथा लोगों को जागरूक करते हुए सामाजिक दूरी बनाये रखने की वारवार अपील कर रही हैं । थाना त्रिलोक पुर पुलिस ने क्षेत्र में जो कार्य किया है, उसकी तुलना किसी से नही की जा सकती । लाक डाऊन पार्ट- 1 में पुलिस के गौरव को ऊँचा कर, अब लाक डाऊन पार्ट- 2 को सफल करने में जुटी हुयी हैं । पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री महेन्द्र सिंह देव , थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा सहित पूरा थाना इस संकट काल में तत्परता से लगा हुआ है । इसी क्रम में बलुआ चौराहे पर सिपाही नरेन्द्र यादव अपने हमराही साथी दीपेन्द्र यादव के साथ पूरे लगन से लाक डाउन पार्ट टू को सफल बनाने में लगे हैं । बैरिकेटिंग कर बिना मास्क के जाने वालों को रोक कर मास्क देकर मास्क लगाने की जरूरत को बता रहे हैं । यदि पुलिस ना होती तो इन ना समझ जनता को कौन संभालता । निश्चय ही पुलिस की भूमिका इस संकट के घड़ी में बहुत बड़ी है ।
प्रमोद भट्ट
अपवा ब्यूरो चीफ
सिद्धार्थ नगर
प्रमोद भट्ट
अपवा ब्यूरो चीफ
सिद्धार्थ नगर

Comments