राष्ट्रपति ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, “ईस्टर के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को, विशेष रूप से ईसाई समुदाय के लोगों को, बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
ऐसी मान्यता है कि आज के ही दिन यीशु मसीह का पुनः अवतरण हुआ था। इसी शुभ अवसर की याद में ‘ईस्टर’ का त्योहार मनाया जाता है। यीशु के अनुयायियों के लिए अति पवित्र यह त्योहार हमें प्रेम, त्याग और क्षमा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। आइए, हम यीशु मसीह की शिक्षाओं से प्रेरणा लें और सम्पूर्ण मानवता की भलाई के लिए साथ मिलकर काम करें।
मेरी कामना है कि त्योहार के माध्यम से हमारे बीच परस्पर एकता की भावना मजबूत हो और हमारे राष्ट्र तथा समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए हम सब प्रतिबद्ध होकर आगे बढ़ते रहें। इस समय हम यह भी संकल्प लें कि कोविड-19 से उत्पन्न संकट का सामना करने के लिए हम सब लोग ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ व अन्य सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए इस पावन उत्सव को घर में रहकर परिवार के साथ मनाएं।”
***

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय