कोरोना बीमारी में लोगों की सेवा करें या पुलिस की जेब गर्म
पीड़ित ने डीएम व एसपी से की मामले की शिकायत
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगरः समाजसेवी रेहान मलिक जो भनवापुर ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोदी किट बांटकर लौट रहे थे इटवा पुलिस के एक एस आई राजेंद्र यादव ने उनके वाहन का चालान कर दिया। जबकि एसओ ने समाजसेवी की गाड़ी का चालान न करने व जाने देने को को कहा था। चारपहिया गाड़ी बिस्कोहर के व्यापारी की थी, लाकडाउन के चलते खरीदार रेहान पेपर अपने नाम ट्रांसफर नहीं करा सके थे। उन्होंने कारण बताते हुए वाहन व निजी पास दिखाया बावजूद 4000 रुपया का आनलाइन चालान एस आई ने कर दिया। पीड़ित ने शिकायत एसपी से की है।
रेहान मलिक इटवा व डुमरियागंज के प्रसिद्ध समाजसेवी हैं। मौजूदा सांसद से भी इनकी गहरी पैठ बताई जाती है। रविवार से वह क्षेत्र में गरीबों को मुफ्त मोदी किट बांट रहे हैं जिससे कोई भूखा न रहे और उसकी जरूरत पूरी हो सके। सोमवार वह भनवापुर के हथपरा, बुढऊ, सुकालाजोत, सोहना आदि गांव से किट बांटकर वापस.इटवा आ रहे थे कि बीच में ही उनके वाहन को पुलिस के एक एसआई राजेंद्र यादव ने रुकवा लिया। मौके पर एसओ भी थे लेकिन मनमानी पर उतारू होकर राजेंद्र ने गाड़ी का चालान कर दिया। पीड़ित रेहान मलिक ने कहा इस माहौल में कैसे गरीबों की मदद होगी। ऐसे मे निश्वार्थ मदद करनेवाले लोगों का भरोसा टूटेगा। एसपी विजय ढ़ुल ने कहा शिकायत पत्र मिलने पर जांच व कार्रवाई होगी।

Comments