जनपद प्रतापगढ़/थाना लालगंज

दिनांक 14.04.2020 को वादी श्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने सूचना दिया कि उसकी पुत्री पूनम का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व शचीन्द्र नाथ निवासी मेड़वा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के साथ हुयी थी, जिसकी आज प्रातः उसके पति शचीन्द्र नाथ द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 231/2020 धारा 302 भादवि बनाम शचीन्द्र नाथ पंजीकृत किया गया। थाना लालगंज पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त शचीन्द्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछं के दौरान उसके द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी पत्नी पूनम की हत्या करना स्वीकार किया गया। मृतका के पति अभियुक्त शचीन्द्र नाथ को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय