पत्रकारों के हितो के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा 'अपवा', बोले प्रदेश अध्यक्ष आनंद शुक्ला

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत होने पर अपवा की जिला कार्यकारिणी व जनपद के अन्य पत्रकारों ने किया सम्मान, देश मे पत्रकारों के हितार्थ तमाम संगठन कार्यरत हैं।उसी क्रम में अपवा (आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन) भी हमेशा से ही पत्रकारों के हित में संघर्ष रत है।पूरे देश मे पुरजोर तरीके से काम करने वाले इस संघ के पदाधिकारी भी बेहद जुझारू और कलम के पक्के हैं।जिस क्रम में इस संघ ने अपने नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक नया अध्यक्ष दिया है।हरदोई जिले के मूल निवासी व वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश शुक्ला को हालही में अपवा का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया ।लॉक डाउन के बाद लखनऊ के प्रेस क्लब में औपचारिक रूप से आनंद शुक्ला को कार्यभार सौंपा जाएगा।जिसमें यूपी अपवा के सैकड़ों पदाधिकारी व पत्रकार शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें सम्मानित करेंगे।
हरदोई जिले के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश शुक्ला के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सभी पत्रकारों ने उनका सम्मान किया।तो आनंद शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने बैठक कर जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा तो पत्रकारों के हितार्थ तमाम दावे भी किये।पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए अपवा संगठन ने वरिष्ठ पत्रकार आनंद शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री शुक्ला के मनोनयन से जिले के पत्रकारों में काफी खुशी है।अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आनंद शुक्ला ने बताया कि अपवा नामक संगठन जो प्रदेश भर के सभी जिलों में सक्रिय है, जिले के पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए भी काम करेगा। यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी या नेता द्वारा पत्रकार का उत्पीड़न किया जाता है, तो उनका संगठन प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी के सामने उस पत्रकार की समस्याओं को उठाएगा और उनका समाधान भी कराएगा। इसके अतिरिक्त बीमारी, दुर्घटना या अन्य किसी दिक्कत में उनका संगठन प्रदेश स्तर पर उसकी समस्या का निराकरण करेगा।इसी के साथ लोगों से इस कोरोना वायरस से बचाव के लिए एतिहात बरतने की अपील भी की और पत्रकारो से सरकार व शासन का सहयोग करने की बात कही।श्री आनंद शुक्ला ने पत्रकारो को कोरोना योद्धा की उपाधि से नवाज कर सरकार से मांग की पत्रकारो को भी स्वास्थ्य पुलिस व सफाई कर्मियों के अनुरूप कोरोना से संबंधित सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराने की अपील की।इस मौके पर प्रदेश संरक्षक अधिवक्ता शिव सेवक गुप्ता ।वीरेश शुक्ला लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष अपवा वरिष्ठ पत्रकार आमिर किरमानी ।योगेश त्रिपाठी ।इंद्रेश मिश्रा।संजय बैरागी व अनिल सिंह मधुप आदि पत्रकार भाई मौजूद रहे।
बाईट--आनंद शुक्ला--प्रदेश अध्यक्ष अपवा संघ उत्तर प्रदेश

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय