3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लगभग 2.5 करोड़ रू0 कीमत के 09 चार पहिया व 182 दो पहिया वाहन बरामद

दिनाक 15.04.2020 की सांय थाना जैदपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान हरख चैराहे पर 03 अभियुक्तों 1.मो0 सहीम, 2.फिरोज उर्फ शानू, 3.सुहेल अहमद को गिरफ्तार किया गया। 
-6-
गिरफ्तार अभियुक्तों के की निशादेही पर लगभग लगभग 2.5 करोड़ रू0 कीमत के 09 चार पहिया व 182 दो पहिया वाहन बरामद हुए। 
उल्लेखनीय है कि स्थानीय व्यक्तिों द्वारा किसी एजेंसी से दो पहिया/चार पहिया वाहन खरीदने के बाद उसकी आई0डी0 व अन्य विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा प्राप्त कर ली जाती है। उसके बाद कुट रचना करके अन्य व्यक्ति का फोटो लगाकर उसी विवरण पर अन्य गाड़ी भी फाइनेंस करा ली जाती है। ऐसी गाड़ियों को सामान्य ग्रामीण ग्राहकों को उनके वास्तविक मूल्य से कुछ कम दाम पर यह कहकर बेच दिया जाता है, और उन्हे बताया जाता है कि अन्य व्यक्ति के नाम से है, एक साल बाद धारक के नाम स्थानान्तरित हो जायेगी। उधर फाइनेन्स कम्पनी जब प्रपत्रों के अनुसार पते पर जाती है तो वह व्यक्ति दो पहिया/चार पहिया वाहन खरीदना तो बताता है परन्तु अन्य खरीदी दो पहिया/चार पहिया वाहन के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करता है। इस गिरोह द्वारा कतिपय एजेन्सी, बैंक, इन्श्योरेंस कम्पनी के कर्मियों को मिलाकर यह कृत्य किया जा रहा था। दिनांक 06.04.2020 को थाना मोहम्मदपुरखाला पुलिस द्वारा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे/निशादेही से 77 मोटर साइकिलें बरामद की गयी थी, जिनसे पूछतांछ एवं डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 16.04.2020 को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 191 दो पहिया/चार पहिया वाहन बरामद किये गये।
इस संबंध में थाना जैदपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-मो0 सहीम निवासी पीरबटावन थाना को0 नगर बाराबंकी।
2-फिरोज उर्फ शानू निवासी मचैची थाना जैदपुर बाराबंकी।
3-सुहेल अहमद निवासी नबीगंज थाना को0नगर बाराबंकी।
बरामदगी
1-191 दो पहिया/चार पहिया वाहन।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय