मुरादाबाद घटना में 17 लोग गिरफ्तार, इनमें 10 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल

जनपद मुरादाबाद में आज स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर्स व कर्मियों, सफाई अभियान से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सुरक्षा में लगे सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर कतिपय लोगों द्वारा हमला किये जाने की घटना में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 10 पुरुष और 7 महिलाएं हैं।
यह जानकारी देते हुए गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन 17 लोगों के विरुद्ध आई0पी0सी0 की धारा 147, 148, 149, 188, 269, 270, 332, 353, 307, 504, 427, 506, 34, 323 तथा 324 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। इनके विरुद्ध क्रिमिनल लाॅ अमेण्डमेंट एक्ट की धारा-7, लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा-3, आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा-51 तथा महामारी अधिनियम की धारा-3 के तहत भी अभियोग दर्ज किया गया है।
-

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय