मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक ने पुलिस तथा पी0ए0सी0 की ओर से 20 करोड़ रु0 का चेक ‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष’ के लिए भेंट किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज यहां उनके सरकारी आवास पर पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी ने पुलिस तथा पी0ए0सी0 की ओर से 20 करोड़ रुपये का चेक ‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष’ के लिए भेंट किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस और पी0ए0सी0 कार्मिक कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ जिस प्रतिबद्धता के साथ जंग लड़ रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमन्दों को पी0वी0आर0-112 के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य से पुलिस की छवि और अच्छी हुई है। 
इस मौके पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल एवं श्री संजय प्रसाद, ए0डी0जी0 लाॅ एण्ड आॅर्डर श्री पी0वी0 रामा शास्त्री तथा ए0डी0जी0 पी0ए0सी0 श्री वी0के0 सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
---------

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय